नालन्दा (Nalanda)
कुछ बातें नालंदा के गौरवशाली इतिहास के बारे में
नालंदा भारत के बिहार प्रान्त का एक जिला है जिसका मुख्यालय बिहार शरीफ है।। नालंदा अपने प्राचीन इतिहास के लिये विश्वप्रसिद्ध है। यहाँ विश्व के सबसे पुराने नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष आज भी मौज़ूद है, जहाँ सुदूर देशों से छात्र अध्ययन के लिये भारत आते थे।
बुद्ध और महावीर कई बार नालन्दा मे ठहरे थे। माना जाता है कि महावीर ने मोक्ष की प्राप्ति पावापुरी में की थी, जो नालन्दा मे स्थित है। बुद्ध के प्रमुख छात्रों मे से एक, सारिपुत्र का जन्म नालन्दा मे हुआ था।
नालंदा पूर्व में अस्थामा और सरमेरा, पश्चिम में तेल्हारा, दक्षिण में गिरियक तथा उत्तर में हरनौत तक फैला है।